जापान के पॉलिटिक्स से आज बेहद ही दु:खद समाचार आया। है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe अब हमारे बीच नहीं रहे।
Source: CNN
Shinzo Abe की दो गोली मार कर हत्या की गई। चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 12 बजे उन्हें गोली मारी गई। उन्हें तात्कालिक एयरलिफ्ट के द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया।
वहा उन्हें लगभग 5.30 बजे मृत घोषित किया गया। Shinzo Abe को कंधे पर गोली मारी गई जिसकी वजह से वो कार्डियक अरेस्ट की स्थिति चले गए थे।
वहा उन्हें लगभग 5.30 बजे मृत घोषित किया गया। Shinzo Abe को कंधे पर गोली मारी गई जिसकी वजह से वो कार्डियक अरेस्ट की स्थिति चले गए थे।
Yamagami Tetsuya नामके 41 साल के आदमी ने Shinzo Abe पर दो गोलियां चलाई, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गए और उठे ही नहीं।
Abe जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके है, उन्होंने 65 साल की उम्र में अपने पद पर से इस्तीफा दे दिया था।
Shinzo Abe अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सबसे ज्यादा बार इंडिया का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री रहे।
उन्हें पिछले साल पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था। Shinzo की मौत का असर इंडिया की पॉलिटिक्स पर दिखाई दिया।
Source: Twitter
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या पर दुख जताया और भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया
पीएम मोदी ने जापान के पूर्व पीएम के निधन पर गहरा शोक जताया है और कहा कि, Abe के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा